Breaking News

बेटे अबराम को खिलाड़ी बनाने की ख्वाहिश रखते है शाहरुख़, क्रिकेट नहीं किसी और खेल का

बेटे अबराम को खिलाड़ी बनाने की ख्वाहिश रखते है शाहरुख़,  क्रिकेट नहीं किसी और खेल का ,
t20 का महा मुकाबला आईपीएल अपने जोरो पर है | पुरे देश मे क्रिकेट की लहर दौर पड़ी है| स्टेडियम दर्शको से खचाखच भर रहे है| क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा टीम को चीयर करने स्टेडियम का रुख कर रहे है| फ़िल्मी सितारे भी पीछे नहीं है| शाहरुख़ खान, प्रीती जिंटा जैसे दिग्गज सितारे आईपीएल से जुड़े हुए है| शाहरुख़ और प्रीती अक्सर स्टेडियम मे अपने टीम को चीयर करते हुए नज़र आ जाते है| रविवार को ईडन गार्डन मैदान मे कोलकाता और बैंगलोर के बीच मुकाबला चल रहा था| शाहरुख़ अपने बेटे अबराम और बेटी सुहाना के साथ स्टेडियम मे मैच का लुफ्त उठा रहे थे| इस मैच को कोलकाता ने सुनील नरेन के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत अपने नाम कर लिया|


बेटे अबराम को खिलाड़ी बनाने की ख्वाहिश रखते है शाहरुख़,  क्रिकेट नहीं किसी और खेल का
बेटे अबराम को खिलाड़ी बनाने की ख्वाहिश रखते है शाहरुख़,  क्रिकेट नहीं किसी और खेल का


मुकाबले के बाद शाहरुख़ खान मीडिया से रूबरू हुए| मीडिया के सामने शाहरुख़ ने देश मे खेल के हालात पर चिंता जताई और उसके साथ-साथ उन्होंने अपने एक ख्वाहिश का भी इजहार किया| मीडिया से बात करते हुए शाहरुख़ ने कहा की वो अपने छोटे बेटे अबराम को हॉकी का एक मंझा हुआ खिलाड़ी बनाना चाहते है ताकी वो अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सके| शाहरुख़ ने अपने 5 साल के बेटे अबराम के बारे मे कहा की “वह अभी तक क्रिकेट खेलना शुरु नहीं किया है पर मै उसे भारत के लिए फील्ड हॉकी खेलते देखना चाहता हु|”
खैर शाहरुख़ का हॉकी प्रेम तो किसी से छुपा है नहीं| साल 2007 मे आयी ब्लाकबस्टर फिल्म चक दे इंडिया का वो हिस्सा रह चुके है| यह फिल्म हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के मकसद से बनायीं गयी थी| फिल्म मे हमने शाहरुख़ खान को वुमेन हॉकी टीम के कोच के भूमिका मे देखा था| अलग-अलग मौको पर भी वो हॉकी पर अपनी राय रखते नज़र आये है|
इसके आलावा किंग खान ने अपने टीम के नये कप्तान दिनेश कार्तिक एवं पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के विषय मे भी बात की| उन्होंने अपने टीम की विजय पर ख़ुशी जाहिर किया और टीम के आगे की रणनीति के बारे मे भी बात की| आपको बता दे शाहरुख़ की टीम केकेआर दो बार आईपीएल ट्राफी जीत चुकी है|
आप भी अपनी राय एवं सुझाव कमेंट कर के हमे बताये|

कोई टिप्पणी नहीं